
RANCHI: ग्रामीण SP नौसाद आलम के करवाई के अंतर्गत साजिश के साथ पति की हत्या की उलझे हुए गुथ्थी को सुलझाया है, दरअसल ठाकुरगीय थाना कांड,सुबह ठाकुरगाँव थाना अन्तर्गत ग्राम इटहे के ग्रामीणों द्वारा थाना को सूचना दी गयी कि इटहे पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है तथा शव के पास ही एक मोटरसाईकिल गिरा हुआ अवस्था में है। उक्त सूचना पर ठाकुरगाँव थाना की पुलिस घटनास्थल पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया तथा दो घंटे के अन्दर शव का पहचान हेसलपीढ़ी निवासी प्रदीप महतो उस करीब 32 वर्ष, पिता फुलचन्द्र महतो के रूप में की गयी। तत्पश्चात् मृतक की पत्नी शुर्मिला देवी के द्वारा थाना में एक आवेदन दिया गया, जिसमें उल्लेख किया गया कि उनके पति शराब पीने की आदी है. जिस कारण वे मोटरसाइकिल सहित असंतुलित होकर गिर गये, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी।
जानिए क्या है पूरा मामला?
लेकिन मृतक के पिता फुलचन्द महतो द्वारा अपने पुत्र प्रदीप महतो की हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की गयी।
उक्त घटना का उदभेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रॉची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशन में थाना प्रभारी ठाकुरगाँव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा तकनिकी सहयोग से कांड का अनुसंधान को आगे बढ़ाया गया। अग्रतर अनुसंधान के कम में ज्ञात हुआ कि मृतक की पत्नी का अवैध सम्बन्ध अशोक लोहरा, पिता जगेश्वर लोहरा, हेसलपीढ़ी थाना ठाकुरगाँव, जिला राँची के साथ है। पुलिस द्वारा अशोक लोहरा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा इस घटना में अपनी संलिपाता स्वीकार किया गया तथा आगे बताया गया कि मृतक प्रदीप महतो की पत्नी अपने पति से खुश नहीं थी तथा वह अपने पति की हत्या कराना चाहती थी। ये प्रदीप लोहरा की पत्नी के साथ मिलकर प्रदीप लोहरा की हत्या की योजना बनाया। योजना के अनुसार ये दिनाक-18.08.21 की सध्या रोंची से काम करके लौटने के क्रम में अपने दोस्त उमेश लोहरा, पिता शोभरन लोहरा, सा० हेसलपीढ़ी थाना ठाकुरगाँव जिला राँची के साथ रातु थाना क्षेत्रान्तर्गत मलमाडू में रूक गया तथा प्रदीप महतो की पत्नी द्वारा बहाना बनाकर अपने पति से कहा गया कि उसके पैर में दर्द है तथा मलनाडू में एक व्यक्ति झाड-फुक करता है. यहाँ हमें ले चलकर झड़वा दिजिए। योजना के अनुसार शुर्मिला देवी अपने पति प्रदीप महतो को लेकर मलमाडू के लिए निकली तथा अशोक लोहरा से लगातार मोबाईल के माध्यम से सम्पर्क में रही। जैसे ही शुर्मिला देवी अपने पति के साथमलमाडू पहुंची तो उमेश लोहरा प्रदीप महतो को बात में उलझा दिया तथा अशोक लोहरा पीछे से आकर प्रदीप महतो केसिर पर ईट से मार दिया, जिससे प्रदीप महतो का सिर फट गया तथा जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरने केपश्चात् उमेश लोहरा ने प्रदीप महतो का हाथ पकड़ लिया तथा अशोक लोहरा ने प्रदीप महतो का गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या करने के पश्चात् अशोक लोहरा एवं उमेश लोहा ने प्रदीप महतो की पत्नी को पहले उसके गाँव के पास ले जाकर छोड़ दिया तथा उसके बाद पुनः घटनास्थल पर आकर अशोक लोहरा ने उमेश लोहरा के सहयोग से प्रदीप महतो के शव को उसी के प्लेटीना मोटरसाइकिल पर पीछे कपड़ा से बांधकर ठाकुरगाँव थाना अन्तर्गत इटहे पुल के पास ले आया और शव को पुल के नीचे फेक दिया एवं मोटरसाईकिल को वहीं पर गिराकर यहीं से भाग गया, ताकिमामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो।अग्रतर अनुसंधान के कम में इस कांड में संलिप्त उमेश लोहरा एवं शुर्मिला देवी को भी गिरफ्तार किया गया। (team The News Mirchi)



