Big Breaking: लालू प्रसाद यादव दिल्ली AIIMS भर्ती कराए गए, जानिए कारण?

0

RANCHI,25 अगस्त:- एक बड़ी ख़बर निकल कर आ रही है,लालू यादव की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है. बताया जा रहा है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे हैं. लालू यादव जमानत पर बाहर आने के बाद से ही बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं.राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है. उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में चेकअप कराने पहुंचे हैं. जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि लालू यादव को सीने में दर्द होने की वजह से उन्हें फौरन AIIMS भर्ती किया है, आपको बता दें राँची हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद लालू दिल्ली में ही रह रहे हैं। फिलहाल उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है। team The News Mirchi.