
RANCHI’ 25 अगस्त:- आप यही सोच रहे होंगे कि ये Covid22 क्या है? तो चलिए बताते है है आपको इसकी पूरी जानकारी,दुनिया में Covid-19 महामारी की तीसरी लहर की तैयारी के बीच एक विशेषज्ञ ने अब 2022 में एक नये उभरते हुए कोरोना वेरिएंट की चेतावनी दी है. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक इम्यूनोलॉजिस्ट प्रोफेसर डॉक्टर साई रेड्डी ने कहा कि जनता को इस नये वेरिएंट के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि यह एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है. यह डेल्टा वेरिएंट से भी खतरनाक हो सकता है।
एक्सपर्ट्स एवं शोधकर्ता क्या कहते हैं?
डॉक्टर साई रेड्डी एक ज्यूरिख आधारित वैज्ञानिक हैं. द सन ने प्रोफेसर रेड्डी के हवाले से कहा कि कोविड-22 अब जो हम देख रहे हैं उससे भी बदतर हो सकता है. यदि ऐसा कोई रूप दिखाई देता है, तो हमें इसे जल्द से जल्द पहचानना होगा और वैक्सीन निर्माताओं को वैक्सीन को जल्दी से अपनाना होगा. इस नये संस्करण का उभरना बड़ा जोखिम है,लेकिन इसके लिए हमे कमर कसना होगा यदि ऐसा नही किया गया तो कोविड19 वाला परिणाम का सामना करना पड़ सकता है।
team The News Mirchi



