सीएम ने की GRDA एवं रांची स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा

0
hemant soren

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने GRDA एवं रांची स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की। राज्य के शहरीकृत जिलों में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।रांची स्मार्ट सिटी के भविष्य में विस्तार की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ चर्चा की। बढ़ती आबादी और शहरी जरूरतों को देखते हुए दीर्घकालिक एवं संतुलित विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।स्मार्ट सिटी एवं सैटलाइट टाउनशिप के जरिए बेहतर सुविधाओं के साथ निवेश, रोजगार, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नए अवसर देने की दिशा में कार्य करने का निर्देश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here