गिरिडीह : बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह पुलिस को टैग करते हुए एसपी से पचंबा पुलिस थाना प्रभारी पर सख्त कारवाई की मांग की है.बाबूलाल मरांडी का आरोप है कि पचंबा थाना प्रभारी ने थाने के भीतर भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई हैं. बाबूलाल मरांडी ने एक्अस पर लिखा, अपराधियों के सामने पीठ दिखाकर भागने वाली हेमंत सरकार की पुलिस थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाकर खुद को शेर समझ रही है।वर्दी की आड़ में गुंडागर्दी करने वाले पचंबा पुलिस थाना प्रभारी पर एसपी सख्त से सख्त कारवाई सुनिश्चित करें। अन्यथा भाजपा सड़क पर उतरकर ऐसे भ्रष्ट, दलाल और चाटुकार पुलिसकर्मियों की मनमानी का करारा जवाब देगी। एक-एक लाठी का हिसाब लिया जाएगा।




