महाराष्ट्र में क्या लग सकता है सम्पूर्ण lockdown ?उद्धव ठाकरे की अहम बैठक आज, क्या हो सकता बड़ा फैसला?

0

महाराष्ट्र में क्या लग सकता है सम्पूर्ण lockdown ?उद्धव ठाकरे की अहम बैठक आज, क्या हो सकता बड़ा फैसला?

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने सबसे अधिक तबाही मचाई है। महाराष्ट्र में हर दिन कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। और लगातार 50 हजार से अधिक रोजोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के इसी उछाल को देखते हुए पूरे महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन जारी है। इस साल ऐसा पहली बार है जब पूरा महाराष्ट्र वीकेंड लॉकडाउन की जद में है। इस बीच कोरोना पर काबू पाने के उपायों पर चर्चा करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अहम बैठक बुलाई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राज्य में कोरोना के हालातों की समीक्षा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्धव ठाकरे सभी दलों के नेताओं के साथ एक बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन जैसे पाबंदियों पर भी चर्चा की जा सकती है। लॉकडाउन को लेकर अटकलों का बाजार इसलिए भी गर्म है क्योंकि महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री इसके पक्ष में नजर आ रहे हैं।