रांची:धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को सम्मान और आर्थिक संबल का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के अंतर्गत रांची जिले की 3 लाख 94 हजार 07 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर 2026 माह की सम्मान राशि का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है। योजना के तहत प्रत्येक लाभुक के खाते में ₹2,500 की दर से आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से कुल ₹98 करोड़ 50 लाख 17 हजार 500 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है।धनतेरस और दीपावली से ठीक पहले सम्मान राशि मिलने से जिले की लाखों महिलाओं के परिवारों में त्योहार की खुशियां और बढ़ेंगी। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने, घरेलू खर्चों में सहयोग देने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।




