72 घंटे में 12 आतंकियों को किया ढेर 24 घंटे में सेना के जवान की हत्या का बदला
जिन आतंकवादियों ने भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी के जवान की हत्या की थी उनका भी खात्मा कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने 24 घंटे के अंदर सेना की जवान की हत्या का बदला ले लिया है जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान तेजी से चल रहा है और 72 घंटे के अंदर सुरक्षाबलों ने घाटी के 12 आतंकवादियों का सफाया कर दिया है। इतना ही नहीं, जिन आतंकवादियों ने शनिवार को भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी के जवान की हत्या की थी उनका भी खात्मा कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने 24 घंटे के अंदर सेना की जवान की हत्या का बदला ले लिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने यह तमाम जानकारी दी है अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ रविवार सुबह फिर शुरू हो गई और इसमें दो आतंकवादी मारे गए। तलाश अभियान अभी चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादी शुक्रवार को बिजबेहरा इलाके के गोरीवन में हवलदार मोहम्मद सलीम अखून की उनके घर के बाहर हत्या करने की घटना में शामिल थे। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा, ‘‘बिजबेहरा मुठभेड़ में सेना के जवान की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादी दो दिन के भीतर मारे गए।



