भागलपुर में 40 हजार रुपये के लिए फाइनेंसर दोस्त की गोली मारकर हत्या

0

भागलपुर में 40 हजार रुपये के लिए फाइनेंसर दोस्त की गोली मारकर हत्या

बिहार के भागलपुर में मात्र 40 हजार रुपये के लिए दोस्त ने अपने ही दोस्त को जान से मर दिया।बजाज कंपनी के फाइनेंसर आलोक झा उर्फ आशीष झा की हत्या गोली मारकर कर दी गई घटना नवगछिया थाना क्षेत्र के सिमरा में शुक्रवार देर रात की है मृतक का शव कोसी नदी के किनारे बगीचे में में मिला था उसके सिर और आंख में गोली मारी गई थी। घटना की सूचना पर नवगछिया थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह और दारोगा विरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा।उन्होंने मृतक की पत्नी श्वेता देवी और पिता महेश झा से पूछताछ की। पत्नी श्वेता देवी ने कहा कि उसके पति शुक्रवार की रात अपने बहनोई के मित्र मुकेश को सधुंआ से लाकर नवगछिया स्टेशन ट्रेन पकड़ाने गये थे। दस बजे रात में जब फोन किया तो वह नहीं उठाए फिर बारह बजे फोन किए तो उसने बताया कि हम चीकू उर्फ दीपक मिश्रा के साथ हैं। उन्होंने चीकू से बात भी करायी और कहा कि जल्द घर आ जाएंगे। उसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। फिर कई बार फोन लगाया लेकिन नहीं लगा। सुबह उनकी हत्या की खबर मिली। एक दो महीना कमीशन देने के बाद फिर उसने कमीशन देना बंद कर दिया। कमीशन की रकम 40 हजार रुपए होने पर वह बेइमानी पर उतर गया। उसने कहा कि अभी हम घर बना रहे हैं। जब तुम्हारा घर बनेगा सब पैसा दे देंगे। जब हमारे घर का काम होने लगा तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। पत्नी ने कहा कि चीकू ने ही कमीशन के 40 हजार रुपये के लिए हमारे पति की हत्या की है।