प० बंगाल:जहां केंद्रीय गृह मंत्री ने किया था रोड शो,वहां मिले 41 क्रूड बम,मचा हड़कंप
खुफिया एजेंसी जांच में लग गई है। खास बात यह है कि यह इलाका संवेदनशील सीट बरुईपुर भंगोर विधानसभा क्षेत्र में आता है।
जहां शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने रोड शो किया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को बरुईपुर में बम होने की जानकारी मिली थी। इस सूचना पर पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और 41 क्रूड बम बरामद किए। पुलिस इस खबर के बाद जाँच में जुड़ गई है आशा है की जल्द ही आगे की सुचना प्राप्त होगी



