राज्य में प्रत्येक मतदान केंद्र पर “एक और अवसर कैंप”,रांची में के रवि ने किया भौतिक निरीक्षण

0
jharkhand ceo k ravi

रांची।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने आज राज्य में प्रत्येक मतदान केंद्र पर आयोजित “एक और अवसर कैंप” का रांची हटिया स्थित विभिन्न मतदान केंद्र एवं ASDD सूची के मतदाताओं के निवास स्थान का भौतिक निरीक्षण किया।भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने झारखंड समेत देश के सात राज्यों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समयसीमा में विस्तार कर दिया है। इस संबंध में केंद्रीय चुनाव आयोग ने 17 नवंबर 2026 को संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को आधिकारिक पत्र भेजा है।

झारखंड में पुनरीक्षण का नया कार्यक्रम
रिपोर्ट के अनुसार, समयसीमा बढ़ने के बाद झारखंड में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों के लिए नई तिथियां निर्धारित की गई हैं:

प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि: सभी दावों, आपत्तियों और सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 15 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है।

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: अब संशोधित अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। पहले यह सूची 30 नवंबर को प्रकाशित होनी थी।

छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के निर्देश पर 18 नवंबर 2026 को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक ‘एक और अवसर’ विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

कैसे जुड़वाएं नाम?
जिन युवाओं की आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, या जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची से छूट गया है, वे ऑनलाइन मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से या अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क कर फॉर्म-6 भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, नाम या पते में सुधार के लिए भी निर्धारित फॉर्म जमा किए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here