दिलीप तिर्की को कहाँ ले गई पुलिस किसी को पता नहीं, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

0
babulal marandi

रांची: सिमडेगा पुलिस द्वारा दिलीप तिर्की को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। लेकिन उन्हें कहां रखा गया है, इसकी जानकारी तक उनके परिजनों को नहीं दी जा रही है। दिलीप की सलामती को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं। उनकी बहन ने वीडियो जारी कर आशंका जताई है कि यदि उनके भाई के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए विधायक भूषण बाड़ा और सिमडेगा पुलिस जिम्मेदार होंगे।इधर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मामले को लेकर सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है,हेमंत सोरेन को टैग करते हुए एक्स पर लिखा, “जी, कांग्रेस विधायक के कुकर्मों पर पर्दा डालने के लिए आपकी पुलिस आखिर किस हद तक जा सकती है, यह पूरा देश देख रहा है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद उसके परिजनों को उसकी जानकारी तक नहीं देना पुलिस और सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।दिलीप तिर्की को तत्काल सुरक्षित ढंग से प्रस्तुत किया जाए और उनकी स्थिति स्पष्ट की जाए।हेमंत जी, याद रखिए…कानून से ऊपर कोई नहीं है। पाप का घड़ा भरता जा रहा है। अन्याय और सत्ता के दुरुपयोग की हर सीमा का हिसाब आपको भी देना होगा!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here