मोदी सरकार ने हाइवे निर्माण और रेलवे ट्रैक में बनाया रिकॉर्ड, जानिए रोज कितनी किलोमीटर बन्न रही है सड़के

0

मोदी सरकार ने हाइवे निर्माण और रेलवे ट्रैक में बनाया रिकॉर्ड, जानिए रोज कितनी किलोमीटर बन्न रही है सड़के

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में रोज नये रिकॉर्ड बन्न रहे है

अब रोजाना 37 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण हो रहा है.

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पिछले कुछ सालों में देशभर में नेशनल हाइ-वे के निर्माण में रफ़्तार पहले से काफी बढ़ चुकी है वर्ष 2020-21 में रोजाना 37 किलोमीटर की सड़क का निर्माण हुआ है.

पिछले सात सालों में राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई अप्रैल 2014 में 91287 किलोमीटर थी, जो 20 मार्च 2021 तक बढ़ कर 137625 किलोमीटर हो गयी है, यानी पिछले सात साल में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है. मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2015 में सड़क निर्माण पर 33414 करोड़ का बजट था, जो वर्ष 2022 में बढ़ कर 183101 करोड़ रुपये हो गया है. कोरोना जैसी महामारी के बाद भी वर्ष 2020 के मुकाबले वर्ष 2021 में स्वीकृत राशि में 126 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि वर्ष साल 2020 के मुकाबले वर्ष 2021 में सड़कों के निर्माण में 9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी.

भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2020-21 में रिकाॅर्ड 6015 किमी ट्रैक का विद्युतीकरण का नया रिकाॅर्ड बनाया है. कोरोना संकट के बावजूद यह लक्ष्य हासिल किया गया है. इससे पहले वर्ष 2018-19 में सबसे अधिक 5276 किमी ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया था. देश में ब्रॉडगेज रेल ट्रैक की कुल लंबाई 63949 किमी है, जिसमें से 45883 किमी ट्रैक का विद्युतीकरण किया जा चुका है, यानी रेलवे के कुल ट्रैक में से 71 फीसदी ट्रैक का विद्युतीकरण किया जा चुका है. रेल मंत्रालय के मुताबिक वर्ष 2014-21 के दौरान विद्युतीकरण की रफ्तार पांच गुणा अधिक हुई है. केंद्र सरकार की माने तो आगे और भी सफलता हासिल की जाएगी