मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटरों में उत्साह, 35.61 फीसदी हुआ मतदान
आज 6 उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में कैद हो जायेगी. सुबह सात बजे से ही वोटिंग जारी है और शाम छह बजे तक मतदान होगा. कुल 3,22,090 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष एक लाख 70 हजार 206 एवं महिला एक लाख 51 हजार 884 वोटर हैं. ये मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. सुबह 9 बजे तक 10.4 फीसदी मतदान हुआ.
कोरोना संक्रमण के बीच गाइडलाइन का पालन करते हुए मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है.
वोटरों में वोटिंग को लेकर दिख रहा है उत्साह
आपको बता दें कि वोटरों में वोटिंग को लेकर उत्साह को लेकर जबरदस्त उत्साह है, प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 35 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है. ये मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा
नौ बजे तक मतदान 10.04% तक ही हुआ मतदान
10.04% नौ बजे तक मतदान हुआ है, तो केन्द्र सं 195 लालबहादुर शास्त्री रेलवे इंस्टीट्यूट इक्का-दुक्का मतदाता ही पहुंच रहे हैं.
वोटरों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम : एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा
प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने कहा कि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. 84 सेक्टर, नौ जोन और तीन सुपर जोन में पूरे विधानसभा के बांट कर पर्याप्त संख्या में फोर्स की तैनाती की गयी है. एफएसटी एवं एसएसटी की टीमों को 24×7 एक्टिव रहने का निर्देश दिया गया है. सीमाओं को सील कर दिया गया है. संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. सुरक्षा में पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं. इसके अलावा क्यूआरटी पूरी तरह से सक्रिय रहेगी.
आपको बता दें कि कोरोना पॉजिटिव वोटरों को भी मतदान करने का मौका मिलेगा. इसके लिए प्रशासन की तरफ से खास इंतजाम किया गया है. इस बाबत जिले के डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार कोविड संक्रमण को देखते हुए कोरोना संक्रमित वोटरों के लिए भी आयोग की ओर से व्यवस्था की गयी है. ऐसे वोटरों के लिए एक घंटे का समय वोटिंग के अंत में निर्धारित किया गया है. सभी पॉजिटिव वोटर पीपीइ किट पहनकर वोट कर सकेंगे. थर्मल स्कैनर में हाइ फीवर यानी 102 से अधिक बुखार रहने पर बूथ के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी. इस पर मार्गदर्शन मांगा गया है



