Uttarakhand मुख्यमंत्री pushkar dhami ने उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित एवं घायल लोगों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। सीएम ने सूचित किया है कि उत्तरकाशी में नदी के बढ़े जल स्तर व आस-पास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। धराली उत्तरकाशी में सभी सरकारी एजेंसियां, विभाग और सेना आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बीती रात 130 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बंद रास्तों को खोला जा रहा है और प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
धराली में बादल फटने और भूस्खलन के प्रभावित घटना स्थल का ड्रोन से लिया गया वीडियो सामने आया है। यहां घरों और अन्य इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहेदी ने बताया, जानकारी के अनुसार, चार लोगों की मौ*त हो गई है और 50 से ज़्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। हर्षिल और सुखी टॉप में दो जगहों पर अचानक बाढ़ आने की भी खबर है। हर्षिल में सेना के लगभग 11 जवान लापता बताए जा रहे हैं।



