रांची : मंगलवार को दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि देते हुए विधायक सीपी सिंह ने एक्स पर उन्हें याद किया.25 अप्रैल 2000 की एक तस्वीर शेयर की जब बिहार विधानसभा में “बिहार पुनर्गठन अधिनियम, 2000″ पारित हुआ था.विधायक सीपी सिंह ने लिखा ”25 वर्ष पुरानी यह ऐतिहासिक तस्वीर 25 अप्रैल 2000 की है, जब बिहार विधानसभा में “बिहार पुनर्गठन अधिनियम, 2000″ पारित हुआ और झारखंड के निर्माण का सपना साकार होने की दिशा में पहला निर्णायक कदम उठा। हम अलग-अलग दलों से थे, विचारधाराएं भी भिन्न थीं, लेकिन उस क्षण दिल एक था झारखंड की माटी, उसकी पहचान और उसके अधिकार के लिए।गुरुजी श्री शिबू सोरेन जी के साथ विजय का यह संकेत सिर्फ राजनीति का नहीं था, यह झारखंड की आकांक्षाओं, संघर्षों और आत्मसम्मान का प्रतीक था। आज जब वे हमारे बीच नहीं हैं, तब यह तस्वीर एक स्मृति बनकर दिल को छू जाती है…लोकतंत्र की गरिमा, राजनीति की मर्यादा और झारखंड की आत्मा की एक झलक।श्रद्धांजलि, दिशोम गुरु।”



