साहेबगंज: झारखंड की राजनीति में भाजपा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को बड़ा झटका दिया है। साहेबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मिलन समारोह के दौरान झामुमो के वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी ने अपने हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में सभी ने भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया।मिलन समारोह में पूर्व विधायक अनंत ओझा, लोबिन हेम्ब्रम, दिनेश मरांडी, सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू और प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो समेत भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेता मौजूद रहे।राजा राम मरांडी के हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने को बरहेट विधानसभा क्षेत्र में झामुमो के लिए एक बड़े राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है। इस घटनाक्रम से क्षेत्र की सियासत में नए समीकरण बनने की संभावना है।




