ABVP ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर निष्पक्ष जांच की मांग की

0
Hemant Soren

रांची: रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत और प्रताड़ना के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।ABVP कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।कार्यकर्ताओं का आरोप है कि निशा भगत को संस्कृति, सभ्यता और धर्मांतरण से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने के कारण प्रताड़ित किया गया और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां व आपत्तिजनक सामग्री फैलाई गई।इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी स्वतः संज्ञान लेते हुए समयबद्ध और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।निशा भगत मामले को लेकर बीजेपी और विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा भी लगातार प्रदर्शन, कैंडल मार्च और सीबीआई जांच की मांग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here