उत्तर प्रदेश: किन्नरों ने शामली में कथित तौर पर एक विवाहित व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पीड़ित ने बताया, “पिंकी और रेशमा ने कपड़े लाने के लिए शामली जाने की बात कही। इन्होंने चार अज्ञात लोगों के साथ मुझे चाय पिलाई। चाय में पता नहीं क्या था और नशे में मेरा निजी अंग काट दिया।”मामले में शामली ASP ओपी सिंह ने कहा कि पीड़ित को कपड़ा खरीदने के लिए गाड़ी में ले जाया गया और रास्ते में चाय में नशीली चीज़ मिलाकर उसका गुप्त अंग काटने की शिकायत की गई थी। पीड़ित के तहरीर के आधार पर 328 और 326 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर जांच चल रही है।
उत्तर प्रदेश: किन्नरों ने शामली में कथित तौर पर एक विवाहित व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काट दिया।



