प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा की पत्नी ने कमल मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद मुंबई की अंबोली पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रोड्यूसर को अंबोली पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर जिसके बाद आज प्रोड्यूसर कमल को अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि कमल किशोर मिश्रा ने जिस समय पत्नी को गाड़ी के कुचलने की कोशिश की थी उस दौरान वह गाड़ी में किसी और महिला के साथ मौजूद थे। और रंगे हाथों पकड़े जाने पर कमल किशोर मिश्रा अपनी पत्नी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
बता दें कि कमल किशोर मिश्रा फिल्में प्रोड्यूस करते हैं. उनका One Entertainment Film Productions नाम का प्रोडेक्शन हाउस भी है. कमल ने फिल्म देहाती डिस्को, शर्मा जी की लग गई, फ्लैट नंबर 420, भूतियापा जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं. उनकी पिछली फिल्म देहाती डिस्को इसी साल रिलीज हुई है. इस फिल्म में गणेश आचार्य, राजेश शर्मा, मनोज जोशी, रवि किशन जैसे स्टार्स हैं. इस फिल्म में वरुण धवन और रणबीर कपूर जैसे स्टार्स ने प्रमोट किया था. इस फिल्म के राइटर गणेश आचार्य और मनोज शर्मा हैं.कमल Khalli Balli नाम की फिल्म भी प्रोड्यूस कर चुके हैं. इस फिल्म में एक्टर धर्मेंद्र नजर आए थे. धर्मेंद्र के अलावा मधू, रजनीश दुग्गल, किनायत अरोड़ा, विजय राज, राजपाल यादव, हेमंत पांडे जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को मनोज शर्मा ने डायरेक्ट किया था. इसके अलावा 2021 में कमल ने प्रोजेक्ट Marshall की अनाउंसमेंट की थी.


