रांची: प्रशासक के नेतृत्व में रांची नगर निगम की पूरी टीम द्वारा शहर के सभी वार्डों में निगम की भूमि एवं अन्य संपत्तियों की जानकारी संकलित करते हुए अवैध कब्जों का चिन्हांकन किया जा रहा है, ताकि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुनियोजित विकास योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके। इस क्रम में प्रशासक द्वारा स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थल निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 16.12.2025 को प्रशासक श्री सुशांत गौरव द्वारा निगम की टीम के साथ वार्ड संख्या–52, हटिया एवं वार्ड संख्या–22, हिंदपीढ़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस निरीक्षण दल में उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक श्री चंद्रदीप कुमार, सहायक प्रशासक श्री निकेश कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।




