झारखंड:अनीमिया की चुनौती से निपटने के लिए 15 से 21 दिसंबर 2025 तक पूरे राज्य में अनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान जांच, समय पर उपचार, प्रदत्त सेवाओं की ट्रैकिंग, आयरन की पूरकता और पोषण पर जागरूकता के माध्यम से समुदाय स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।




