झारखंड में नगर निकाय चुनाव अगले वर्ष मार्च में होने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग इसकी तैयारी में जुटा है। वार्ड आरक्षण और बूथ निर्धारण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। आधे से अधिक जिलों में निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त हो चुके हैं। चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, जिसके लिए करीब 45 लाख बैलेट पेपर छापे जाएंगे।




