झारखंड के चतरा जिले में गैंगस्टर प्रिंस खान की धमकी से हड़कंप मच गया है.चर्चित समाजसेवी एवं लोजपा (रामविलास) से जुड़े कद्दावर नेता और हंटरगंज के रहने वाले पत्थर व्यवसायी प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान की ओर से कथित तौर पर फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। आरोप है कि उनसे 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और न देने पर हत्या की चेतावनी दी गई। धमकी के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच जारी है। प्रशासन पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है वहीं कारोबारियों में डर का माहौल है।




