रांची : राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन,भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस नेता

0
Keshav Mahto Kamlesh

रांची : अदालत ने यंग इंडियन मामले में श्रीमती सोनिया गांधी और Rahul Gandhi के खिलाफ ED की कार्रवाई को अवैध करार दिया है। जिसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस नेता लोग भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यालय घेराव के लिए निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया, जिसके बाद वे सड़क पर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर प्रदर्शन समाप्त कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here