पीएम मोदी: 100 साल हो गए,मेरी मत मानो, गांधी की तो मानो,वे भी स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत कहकर गए थे

0
pm modi

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) की वार्षिक आम बैठक (AGM) और वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया और सभा को संबोधित किया। यह सम्मेलन FICCI के शताब्दी वर्ष (1927–2027) के उपलक्ष्य में “भारत 2047” थीम पर आयोजित किया गया है, जिसमें देश-विदेश के 2,500 से अधिक उद्योगपतियों, सीईओ, राजनयिकों और नीति निर्माताओं ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने FICCI की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए कहा, “…आज का अवसर विशेष है। FICCI अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। एक संस्था का 100 वर्षों तक लगातार सजग और सक्रिय रहना, बदलते समय के साथ खुद को आगे बढ़ाना और देश की आर्थिक यात्रा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहना, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं इस अवसर पर इस संस्था का हिस्सा रहे अतीत और वर्तमान के सभी साथियों का हृदय से अभिनंदन करता हूं। सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सोचिए, 100 साल हो गए… लेकिन 1930 में गांधी यही कहकर गए थे और आज इतने साल के बाद मुझे भी यही कहना पड़ रहा है। मेरी मत मानो, गांधी की तो मानो। वे भी स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत कहकर गए थे। मेरी इस बात को भी घर-घर में पहुंचाओ…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here