पहले से भी खतरनाक है इस बार की कोरोना
हज़ारीबाग़ देश में बढ़ते कोविड-19 के संक्रमितो की मामले को देखते हुए बड़कागांव स्वास्थ्य विभाग के बैनर तले प्रशासन की ओर से विशेष जांच हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवेश कुमार साव की अध्यक्षता एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन प्रसाद के संचालन में बुधवार को बड़कागांव दैनिक बाजार, बैंक ऑफ इंडिया परिसर, हाई स्कूल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविंड 19 की जांच शिविर लगाया गया।कुल 223 लोगों ने कोरोना का जांच कराया। डॉ बीएन प्रसाद ने कहा कि इस बार की कोरोना पहले से भी ज्यादा खतरनाक है। बड़कागांव में पिछले 15 दिनों के अंदर दो लोग पॉजिटिव पाए गए।
वही बीडियो प्रवेश कुमार साहू ने कहा कि सरकार के द्वारा निर्देशित गाइडलाइन का लोग पालन करें लोग इसे गंभीरता से लें। शिविर में शामिल लोगों में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर श्याम चंद्र, थाना प्रभारी हिमांशु शेखर सिंह, आशीष वर्मा, अखिलेश्वर यादव, प्रवीण कुमार सिंह, संजय कुमार, अमित गुप्ता ,मनोज कुमार, प्रभा , मोहम्मद सहीम के अलावा कई लोग उपस्थित थे। इसे गंभीरता से लें। शिविर में शामिल लोगों में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर श्याम चंद्र, थाना प्रभारी हिमांशु शेखर सिंह, आशीष वर्मा, अखिलेश्वर यादव, प्रवीण कुमार सिंह, संजय कुमार, अमित गुप्ता ,मनोज कुमार, प्रभा , मोहम्मद सहीम के अलावा कई लोग उपस्थित थे।



