जमशेदपुर परसुडीह में शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण, थाना में मामला दर्ज

0

जमशेदपुर परसुडीह में शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण, थाना में मामला दर्ज

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत शंकरपुर निवासी 15 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का मामला  इस संबंध में नाबालिग के पिता के बयान पर सुंदरनगर निवासी केदार चकिया के खिलाफ मामला  परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 25 मार्च से ही घर से गायब है. उन्होंने सोचा की त्योहार को लेकर उनकी बेटी किसी परिचित के यहां गई होगी. उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, पर किसी तरह की जानकारी नहीं मिली. बाद में पता चला की सुंदरनगर निवासी केदार चकिया नामक युवक ने उसका अपहरण कर लिया है. इधर शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी की, पर आरोपी केदार चकिया के घर पर कोई नहीं मिला. फिलहाल पुलिस नाबालिग की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है.