रांची के मुरी में बुधवार सुबह रेलवे ट्रेक के किनारे एक महिला का शव बरामद किया गया।
महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई। यह हादसा मुरी से रामगढ़ रेलखंड पर किलोमीटर संख्या 355/6 के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात रेलवे लाइन पार करने के दौरान घटी। मृतका के शव की पहचान मुरी के बिसरिया गांव की निवासी 55 प्रतिमा देवी के रूप में की गई। वहीं उसके पति का नाम विभीषण महतो है। गौरतलब है कि बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव को देखा। तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।
इसके बाद पुलिस पहुंची और शव को मुरी ओपी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इधर, ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों कहना है कि रेलखंड में बासारूली, बिसीरिया गांव के लिए जाने के लिए सबवे ब्रिज होता तो यह घटना नहीं होती।



