मुख्यमंत्री मंत्री के प्रधान सचिव अरविंद कुमार की माता पिता हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई।

राँची:मेदिनीनगर में बूढ़े दंपत्ति की हत्या मामले का खुलासा कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। आरंभिक जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग दंपत्ति की रोक-टोक से तंग आकर युवकों ने बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल ली है। पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश में जुटी है। पुलिस ने वृद्ध महिला का फ़ोन भी जब्त किया है,सुनियोजित प्लानिंग के तहत हत्या की गई थी और इस घटना को अंजाम देने का काम किया गया, बता दें कि बूढ़े दंपत्ति मेदिनीनगर के कुंड मुहल्ला स्थित डॉ. जीपी सिंह के नर्सिंग होम के पास एक मकान में रहते थे। गुरुवार की सुबह हाउस कीपर ने दोनों की लाश देखी। दंपत्ति राज्य के सूचना आय़ोग के आप्त सचिव अरविंद कुमार के माता-पिता थे। जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि पृथम दृष्टया ये सुनियोजित हत्या का मामला लगता है। दरवाजा तोड़ा नहीं गया है बल्कि खुला हुआ है। प्लानिंग के तहत हत्या की गई है। आलमीरा तोड़ा गया है ताकि मामला लूट और हत्या का लगे। अब पुलिस ने 1 आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और अपराधी के खिलाफ सख़्त से सख़्त सज़ा देनी की प्रकिया की जा रही है।



