हत्यारों ने सिर को धड़ से अलग कर कुएं में डाला

0

लोहरदगा जिले के बगडू थाना अंतर्गत चोरटांगी गांव में ग्रामीण देशचंद्र उरांव ने शराब पीने के बाद गांव के ही दो अन्य लोगों ने उसकी हत्या कर दी है । घटना शुक्रवार रात की है। शनिवार की सुबह कुएं में शव देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने बगडू थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद बगडू थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से धड़ को बाहर निकाला। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो हत्यारों को गिरफ्तार किया हालांकि, पुलिस हत्यारों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे रही है। बताया जा रहा है कि चोरटांगी गांव निवासी स्वर्गीय बैजू उरांव का पुत्र देशचंद्र उरांव गांव के ही दो अन्य लोगों के साथ शराब पीने के लिए हेंसापीढ़ी गांव की ओर गया हुआ था।