जामडीह ओवरब्रिज का भव्य शुभारंभ,दशकों पुराना इंतजार हुआ खत्म

0

सरायकेला-खरसावां: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल स्थित जामडीह रेलवे ओवरब्रिज का भव्य शुभारंभ 14 नवंबर 2026 को कर दिया गया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ तथा ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने संयुक्त रूप से इस पुल को आम जनता के आवागमन के लिए खोला।यह ओवरब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग-32 (NH-32) पर नीमडीह प्रखंड के जामडीह रेलवे फाटक के ऊपर बनाया गया है। इस ओवरब्रिज की कुल लंबाई 576 मीटर है और इसके निर्माण में 18 पायों (पिलर) का उपयोग किया गया है।इस पुल के शुरू होने से चांडिल और नीमडीह के स्थानीय लोगों सहित पुरुलिया के रास्ते धनबाद और बोकारो जाने वाले यात्रियों को रेलवे फाटक बंद होने पर लगने वाले घंटों के जाम से मुक्ति मिलेगी।एक अनुमान के मुताबिक, इस रेलवे क्रॉसिंग से प्रतिदिन गुजरने वाले लगभग 3,500 से 4,500 छोटे-बड़े वाहनों का सफर अब बेहद सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।अभी एक लेन पर परिचालन शुरू किया गया है, जबकि दूसरे लेन को भी 26 जनवरी 2027 से पहले पूरी तरह चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

संजय सेठ ने कहा, इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद, जिनके नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग से क्षेत्र में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है।

इस अवसर पर ईचागढ़ की विधायक श्रीमती सविता महतो, श्री हरेलाल महतो, श्री मनोज महतो, श्री भूषण मुर्मू, श्रीमती अनिता पारीक, श्री रविशंकर मौर्य, श्री विशाल चौधरी, श्री आकाश महतो, श्री मनोरंजन महतो, श्री चामू राम भुइयां, श्री युधिष्ठिर महतो एवं श्री राहुल मंडल सहित अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here