ससुराल वालो ने खाने में जहर मिला क्र बहु की ली जान युवती ने मरने से पहले पुलिस को दी पूरी जानकारी, जाने पूरी खबर।
मौत से पहले माया देवी ने पुलिस को दिया बयान, ससुरालवालों ने खाने में डाला जहर Garhwa news
गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कोन मंडरा निवासी आशीष गुप्ता की मृतक पत्नी माया देवी के फर्द बयान पर भवनाथपुर थाना इससे तीन लड़की व एक लड़का है। घटना के समय पीड़ित गर्भवती भी थी। परंतु शादी के तीन वर्ष के बाद ही मुझे लड़की होने पर मेरे पति आशीष गुप्ता, उसकी मां कलावसी कुंवर, भैसुर शिव कुमार व उसकी पत्नी द्वारा अक्सर लड़की जनने को लेकर गाली गलौज, मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। इसको लेकर गांव में कई बार पंचायत बुलाकर मामले को रफादफा किया गया था।
परन्तु बीते 28 अप्रैल की रात उक्त लोगों द्वारा एक सुनियोजित साजिश कर मेरे खाने में जहर मिलाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। जहर खाने के बात मुझे आनन फानन में इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के फर्द बयान के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतक के फर्द बयान पर भवनाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।



