झारखंड के पलामू में घर के आंगन में अमरूद के पेड़ से लटकता मिला नाबालिग का शव
पलामू जिला अंतर्गत सतबरवा थाना क्षेत्र के महावीर मंदिर के सामने स्थित घर के आंगन में अमरूद के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता एक नाबालिग का शव पाया गया। गुरुवार की सुबह पुलिस उसके घर पहुंची और फंदे पर झूल रहे शव को पेड़ से उतारा। शव का पंचनामा तैयार कर पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घर के लोगों सुबह उठकर देखा तो अमरूद के पेड़ से उसका शव झूल रहा था।
स्वजनों के चीख-पुकार के बाद ग्रामीण घर के अंदर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतक के पिता सुनील प्रसाद घर पर नहीं रहते हैं। मां, उसके दो भाई व एक बहन घर पर मौजूद थी। चाचा अजय प्रसाद ने बताया कि मृतक चिड़चिड़ापन स्वभाव का था। वह किसी से भी उलझ जाता था। स्वजनों का रोकर हाल बुरा बना हुआ है। थाना प्रभारी कर्मपाल कुमार नाग ने बताया कि मेन मार्केट से पुलिस को फांसी के फंदे पर लटका शव मिला है। पुलिस हत्या व आत्महत्या समेत तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।



