महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद महाभारत जारी है. घटक दल के तेवर तो दिख ही रहे हैं राजद में भी बवाल मचा है. पटना जिले की पालीगंज सीट माले के खाते में जाने के बाद आज राजद कार्यकर्ताओं ने भारी हंगामा किया है.पालीगंज से सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता राबड़ी आवास पहुंच गए और बवाल काटने लगे. इस बीच तेजप्रताप यादव भी राबड़ी आवास पहुंचे. लेकिन सैकड़ों की संख्या में वहां पर मौजूद राजद कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया उनके ही सामने हंगामा करने लगे.राजद कार्यकर्ताओं का कहना था कि पालीगंज सीट राजद की सीटिंग सीट है लेकिन इस बार नेतृत्व ने उसे माले के खाते में डाल दिया. ऐसे में राजद कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हुई है. बवाल कर रहे समर्थकों कहना है कि पालीगंज राजद के मजबूत गढ़ रहा उसके बाद इस सीट को माले को क्यों दिया गया. Ranjana pandey



