मुंबई ने हैदराबाद को 34 रन से हराकर दर्ज की तीसरी जीत, बेकार गई वॉर्नर तूफानी पारी

0

Mumbai Hydrabadमौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने रविवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2020 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराकर 4 मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद की 4 मैचों ये तीसरी हार है। 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में  7 विकेट पर 174 रन ही बना सकी. उसकी ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर ने सबसे अधिक 60 रन की पारी खेली। वॉर्नर ने 44 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के लगाए। मनीष पांडे ने 30 रन जबकि जॉनी बेयरस्टो 25 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और जेम्स पैटिंसन ने दो दो विकेट लिए जबकि क्रुणाल पांडया के खाते में गया। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 208 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने पारी का आगाज किया। पहले ओवर में रोहित ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया और इसकी अगली ही गेंद पर संदीप शर्मा की गेंद पर विकेटकीपर जॉनी बेयरेस्टो को कैच थमाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस ने 6 रन पर पहला विकेट गंवाया। 5.5 ओवर में 48 रनों पर दूसरा विकेट गंवाया। सूर्यकुमार यादव 27 रन बनाकर आउट। इसके बाद डिकॉक और ईशान किशन ने मिलकर तेजी से रन बनाए। दोनों ने अच्छी साझेदारी निभाई और इसको तोड़ा राशिद खान ने। राशिद ने डिकॉक को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। 13.1 ओवर में मुंबई इंडियंस ने तीसरा विकेट गंवाया। डिकॉक 39 गेंद पर 67 रन बनाकर आउट हुए। 14.6 ओवर में संदीप शर्मा की गेंद पर ईशान किशन मनीष पांडे की गेंद पर कैच थमाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस ने 147 रनों पर चौथा विकेट गंवाया। 19.2 ओवर में 28 रन बनाकर हार्दिक पांड्या सिद्धार्थ कौल की गेंद पर आउट हुए। मुंबई इंडियंस ने 188 रनों पर पांचवां विकेट गंवाया। इसके बाद क्रुणाल पांड्या आए और चार गेंद पर 20 रन ठोक डाले। ranjana pandey