शीतल देवी ने रचा इतिहास,एबल बॉडी जूनियर टीम में शामिल होने वाली पहली भारतीय पैरा तीरंदाज

0
sheetal devi

पैरा-आर्चर शीतल देवी ने एक बहुत बड़ा, ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। वह पहली भारतीय पैरा-एथलीट बन गई हैं जिन्हें किसी एबल-बॉडीड इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।18 साल की शीतल ने सोनीपत में नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स में 60 से ज़्यादा एबल-बॉडीड तीरंदाजों के साथ मुकाबला करके अपनी जगह बनाई। वहां वह फाइनल रैंकिंग में शानदार तीसरे स्थान पर रहीं और 703 पॉइंट्स के साथ टॉप क्वालिफिकेशन स्कोर के बराबर स्कोर किया।वर्ल्ड पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली शीतल देवी कहती हैं ”जब मैंने कॉम्पिटिशन शुरू किया था, तो मेरा एक छोटा सा सपना था – एक दिन एबल लोगों के साथ मुकाबला करना और मेडल जीतना मैं पहले सफल नहीं हुई, लेकिन मैंने हार नहीं मानी, हर नाकामयाबी से सीखा।अब, वह सपना एक कदम और करीब आ गया है।एशिया कप ट्रायल्स में, मैंने रैंक 3 हासिल की और अब मैं एशिया कप में भारत को रिप्रेजेंट करूँगी – एबल लोगों की कैटेगरी में। सपनों को पूरा होने में समय लगता है। मेहनत करो। विश्वास रखो। और यही करते रहो।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here