बिहार चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी और अमित शाह ने बिहार में एक बार फिर चुनावी सभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने बेतिया में कहा “बिहार के बच्चों के लिए RJD क्या सोचती है, यह उनके नेताओं के चुनाव प्रचार से साफ दिखता है।ज़रा उनके गाने और नारे सुनिए, आप चौंक जाएंगे कि वे क्या संदेश दे रहे हैं।RJD के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि “मारी सिक्सर के 6 गोली छाती में रे” बच्चों को ‘रंगदार’ बनना चाहते हैं।क्या यही है उनका भविष्य का सपना?”मैं RJD की रैली का एक वीडियो देख रहा था।उसमें मीडिया वाले एक बच्चे से सवाल पूछते हैं कि बेटा तू लालटेन वालों की रैली में क्यों आया है।तो वो छोटा सा बच्चा भी माथा ऊंचा करके कहता है कि RJD सरकार रंगदार बनाती है और मैं खुद रंगदार बनना चाहता हूं।RJD वाले बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहते हैं, ये इनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ-साफ दिखता है।RJD के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है।RJD के लोग बिहार के युवाओं को कट्टा और दुनाली देने की बात कर रहे हैं।नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार।
अमित शाह , बिहार के बनमनखी, पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए :
लालू की पार्टी ने सिवान में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को टिकट दिया है और टिकट देते समय लालू के बेटे ने नारा लगाया कि शहाबुद्धीन अमर रहे।लेकिन सुन लो तेजस्वी बाबू… इस बिहार की भूमि पर, सिवान की भूमि पर कोई ओसामा और शहाबुद्दीन की जगह नहीं बची है।पहले चरण का मतदान हो चुका है और इसमें लालू एंड कंपनी का सूपड़ा साफ हो चुका है।प्रथम चरण में ही प्रचंड बहुमत के साथ फिर से एक बार बिहार में एनडीए सरकार बनाने के लिए मतदाताओं ने नींव डालने का काम किया है।इसलिए दूसरे चरण में सीमांचल वालों को इस तरह से मतदान करना है कि आरजेडी वाले, जंगलराज वाले दूर-दूर तक दूरबीन से भी दिखाई न पड़े।




