रांची : संत अन्ना विद्यालय मांडर के प्रांगण में इंटर स्कूल एथलीट मीट 2025 में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बतौर मुख्य अतिथि आज शामिल हुई.रांची , गुमला एवं MP प्रोविंस के छात्र इस एथलीट मीट में भाग ले रहे है.मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा और खेल का संतुलन जरूरी है . लंबे समय तक कमरे में बंद हो कर किताबी ज्ञान के बाद खेल प्रदर्शन से शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है . विद्यार्थियों का ऑल राउंड डेवलपमेंट जरूरी है . इससे आदर्श छात्र , आदर्श नागरिक का निर्माण होता है . इस तरह के आयोजन समय – समय पर होते रहने चाहिए .मैं एथलीट मीट में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और खासकर सफल प्रतिभागियों को ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देती हूँ.




