
TNM’ 25 oct:- MYL झारखंड प्रदेश अध्यक्ष इरफान खान की अगुवाई में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी से मॉब लिंचिंग में मारे गए तबरेज अंसारी की विधवा शाइस्ता परवीन ने मुलाकात कर अपनी तथा राज्य के सभी मॉब लिंच्ड विधवाओं के लिए इंसाफ में हो रही देरी पे दुख जताया साथ ही इमरान प्रतापगढ़ी से केस में आ रही अड़चनों पे विचार विमर्श किया।
MYL अध्यक्ष इरफान खान ने मीडिया से बात करते हुवे बताया के इमरान प्रतापगढ़ी शुरू से इस केस में साथ मिलके काम कर रहे हैं और अब जबकि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी जी के काफी करीबियों में हैं और कांग्रेस झारखंड में सरकार में है तो ऐसे में मॉब लिंचिंग पे कड़े कानून बनाने और सभी पीड़ितों को मुआवजा, सरकारी नौकरी, केस की फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 महीने के अंदर सुनवाई जैसी अहम मुद्दे पे सरकार से बात करके अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं तभी सच्ची मायने में झारखंड कांग्रेस और इमरान प्रतापगढ़ी के आज के अल्पसंख्यक अधिकार सम्मेलन कामयाब हो पाएगा।
इमरान प्रतापगढ़ी ने मीडिया को बताया के वे अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ये उनका पहला दौरा है और वे इस केस में कल मुख्यमंत्री से मिलके सरकार का पक्ष को जानेंगे उसके बाद फिर से शाइस्ता परवीन से मिलके कुछ बयान देंगे।
MYL के प्रदेश अध्यक्ष इरफान खान की अगुवाई में फिर से कल सभी विधवाएं इमरान प्रतापगढ़ी से मिलेंगी। the news mirchi



