बैंक से जुडी कुछ जानकारी मई में इन 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
देश में कोरोना वायरस संक्रमण की तेज रफ्तार के बीच लगी पाबंदियों के दौरान अगर आपको बैंक में कोई काम है तो जान लें किस दिन आप उसे पूरा कर सकते हैं. दरअसल इस मई महीने में बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे
दरअसल इस मई महीने की शुरुआत ही बैंक की छुट्टी से हुई है. आरबीआई की हॉलिडे कैलेंडर लिस्ट के मुताबिक आपको बता दें कि इसी महीने ईद, अक्षय तृतीया और बुद्ध पूर्णिमा समेत कई त्योहार हैं, जब कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी.
सरकार ने फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी राहत, 6 महीने के लिए बढ़ी बीमा योजना
केंद्र ने राज्यों को दी राहत, जारी की गई 8873 करोड़ की पहली किस्त
मई महीने में दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे. वहीं महीने के चार रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे. नए दिशानिर्देशों के अनुसार, बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही काम करेंगे. हालांकि, सभी बैंकिंग सेवाएं जो ऑनलाइन हैं वहीं एटीएम, मोबाइल बैंकिंग ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं जारी रहेंगी.
1 मई.2021: महाराष्ट्र दिवस / मई दिवस (मजदूर दिवस) इस दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
7 मई: जमात-उल-विदा (जम्मू, श्रीनगर)
13 मई: रमजान ईद (ईद-उल-फितर). यानी इस तारीख को बेलापुर, जम्मू, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
14 मई: भगवान परशुराम जयंती / ईद-उल-फितर/ बसवा जयंती / अक्षय तृतीया. इस दिन भी कई जगह बैंक बंद रहेंगे.
26 मई: बुद्ध पूर्णिमा.



