Seraikela-Kharsawan: हादसे में 7 लोगों की मृत्यु ,सीएम ने व्यक्त किया शोक

0

Seraikela-Kharsawan: झारखंड के सरायकेला जिले में सड़क हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई। घटना में कई मजदूर घायल भी हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक हादसा 20 से अधिक मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन के पलटने के कारण घटित हुआ है।
राज्य के मुख्यमंत्री ने हादसे में 7 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति देने की कामना की है।सीएम ने लिखा ”सरायकेला-खरसावां में सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। जिला प्रशासन की देखरेख में हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का इलाज कराया जा रहा है।

Seraikela-Kharsawan: परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”
बताया जा रहा है कि ज्यादा कुहरा होने की वजह से चालक द्वारा पिकअप वैन पर संतुलन खोने के कारण विकअप वैन पलट गई। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। बेहतर इलाज के लिए घायलों को जमशेदपुर रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़े : ब्लास्ट में घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची में किया भर्ती

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here