सिलेंडर फटने ( cylinder explosion ) से जिंदा जला परिवार, 6 की मौत

0

Haryana : हरियाणा के पानीपत में एक बड़ा हादसा हो गया। तहसील कैंप स्थित राधा फैक्ट्री के पास गुरुवार (12 जनवरी 2023) को एक घर में गैस सिलेंडर लीक ( cylinder explosion ) होने से पूरे घर में आग लग गई. उस वक्त घर के अंदर पति-पत्नी और चार बच्चे मौजूद थे. हादसे में पूरा परिवार जलकर राख हो गया।आनन-फानन में पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। अधिकारी छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। किसी को भी घर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है.

पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट
जानकारी के मुताबिक यह घटना बिचपड़ी गांव की गली नंबर चार में हुई. इस आग में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में दंपती, उनकी दो बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक गैस सिलेंडर में जब आग लगी तो वह खाना बनाने की तैयारी कर रहा था।

आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें अंदर से बाहर निकलने या शोर मचाने तक का मौका नहीं मिला। जब तक पड़ोसी वहां पहुंचे तब तक सब कुछ जल चुका था। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जांच कर रही है। मृतकों में पति-पत्नी और 4 बच्चे शामिल हैं। हादसे में अब्दुल (42 साल), अफरोज (40 साल), उनकी दो बेटियां रेशमा (20) और इशरत (17 साल) जलकर राख हो गईं। सिलेंडर फटने से दंपति के दो बेटों अब्दुल (12) और अकफान (10) की भी मौत हो गई।

इसे भी पढ़े : ब्लास्ट में घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची में किया भर्ती

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here