Ranchi : पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के जंगल में भाकपा-माओवादी विद्रोहियों द्वारा किए गए एक IED विस्फोट में CRPF के पांच जवान घायल हो गए।आईईडी धमाका सरजंबुरु जंगल में उस समय हुआ जब अर्धसैनिक बल नक्सलियों की तलाश में अभियान चला रहे थे जो कथित तौर पर उस जंगल में छिपे हुए थे।विस्फोट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां भी बरसाईं, लेकिन जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
Ranchi : आईईडी विस्फोट होने के बाद, अतिरिक्त संख्या में अर्धसैनिक बल सरजंबुरु जंगल में पहुंच गए थे।पश्चिम सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने आईईडी विस्फोट के बाद सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की पुष्टि की।“विस्फोट में पांच जवान घायल हो गए। उन्हें रांची के एक अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया है।
इसे भी पढ़े : ब्लास्ट में घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची में किया भर्ती



