Ranchi: झारखंड में 27 जनवरी को रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत- न्यूजीलैंड सिरीज का पहला मैच खेला जाएगा। ख़बरों की माने तो दोनों टीमें 25 जनवरी को रांची पहुंचने वाली है। सूत्रों की मानें तो इंडिया-न्यूजीलैंड की टीम 25 जनवरी को दोपहर 1 बजे तक रांची पहुंच सकती है। एयरपोर्ट से दोनों टीमें सीधे होटल रेडिशन ब्लू में ठहरेंगी।
Ranchi: इस मैच के लिए जेएससीए स्टेडियम के वेस्ट गेट के बाहर बने काउंटरों में 23 जनवरी से टिकट मिलने लगेंगे। भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए 4 दिनों तक टिकट की बिक्री की जाएगी। 20 जनवरी से काउंटर के बाहर बेरिकेडिंग बनाने का काम शुरू किया जाएगा। रांची के बाद इस सीरिज का दूसरा मैच 29 जनवरी को लखनऊ में खेला जाएगा। वहीँ अहमदाबाद में 1 फरवरी को खेला जाएगा।
इसे भी पढ़े : ब्लास्ट में घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची में किया भर्ती



