गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, एलोन मस्क (Elon Musk) ने व्यक्तिगत संपत्ति के सबसे बड़े नुकसान का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।एक ब्लॉग पोस्ट में GWR ने फोर्ब्स के अनुमान का हवाला देते हुए कहा कि नवंबर 2021 से मस्क (Elon Musk) को लगभग 182 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है, हालांकि अन्य स्रोतों से संकेत मिलता है कि यह आंकड़ा 200 बिलियन डॉलर के करीब है। टेस्ला के शेयरों के खराब प्रदर्शन के कारण मस्क की कुल संपत्ति 2021 में $320 बिलियन के शिखर से गिरकर जनवरी 2023 में $138 बिलियन हो गई है।GWR ने लिखा, “सटीक आंकड़ा बताना लगभग असंभव है, लेकिन मस्क का कुल घाटा 58.6 बिलियन डॉलर के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है, जिसे जापानी टेक निवेशक मासायोशी सोन ने 2000 में निर्धारित किया था।”द हिल कि रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क की नेटवर्थ नवंबर 2021 में 320 बिलियन डॉलर थी जो कि जनवरी 2023 में गिरकर 137 बिलियन डॉलर हो गई। नवंबर में ट्विटर (Twitter) खरीदने के लिए मस्क ने 7 बिलियन डॉलर के टेस्ला के स्टॉक बेचे थे। पिछले महीने उन्होंने 3.58 बिलियन डॉलर के स्टॉक बेचे थे।अप्रैल से अब तक मस्क (Elon Musk) ने कुल 23 बिलियन डॉलर से ज्यादा स्टॉक बेच दिए हैं।मस्क द्वारा लगभग 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदने के बाद अक्टूबर में यह खतरनाक गिरावट तेज हो गई।
इसे भी पढ़े : YouTubers एक फरवरी से youtube shorts से कमा सकेंगे पैसा



