रांची के रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की टीम ने आज (5may) 55.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत तीन तस्करों को पकड़ा .आरपीएफ इंस्पेक्टर दिगंजय शर्मा के रांची में प्रभार संभालने के बाद यह पहली कार्रवाई है जिसमे सफलता मिली है.आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची रेलवे स्टेशन पर ब्राउन शुगर की सप्लाई करने कुछ लोग ट्रेन से रांची स्टेशन आने वाले है . इसके बाद आरपीएफ की टीम स्ट्रेशन पर आने-जाने वाले लोगों पर जांच अभियान सुरु किया .जांच के दौरान ही आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके पास से 55.65 ग्राम ब्राउन शुगर मिला इसकी कीमत लगभग 12 लाख है.कुछ देर करवाई करने के बाद आरपीएफ ने तीनों तस्करों को चुटिया थाना के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक ब्राउन शुगर की तस्करी में महिलाओं को इसलिए साथ लेकर चलते है ताकि किसी को शक न हो की ये लोग किसी प्रकार का अवैध काम करते है.महिला के पास नशा का सामान रहता है और तस्कर उसके आसपास रहकर निगरानी करते है. यह गिरोह तीन पार्ट में ब्राउन शुगर का काम करता है. पहला रांची से बस पकड़कर बिहार स्थित सासाराम पहुंचता है. बड़े पैमाने में ब्राउन शुगर की डिलीवरी सासाराम में होती है. फिर तस्कर सासाराम से ब्राउन शुगर खरीदते हैं और ट्रेन पकड़कर रांची आते हैं. इसके बाद रांची में सक्रिय ड्रैग पैडलर को ब्राउन की सप्लायी करके गुप्त ठिकानों पर चले जाते हैं.




