कल नामांकन दाखिल करेगी कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय,जुलूस यात्रा निकालकर पहुचेंगी रांची समाहरणालय

0
yashwini sahay

रांची लोकसभा से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय कल( 6 मई) को नामांकन दाखिल करने वाली है। जैसा की सभी को पता है रांची में 25 मई को मतदान होना है। यशस्विनी सहाय का मुकाबला संजय सेठ से होगा है संजय सेठ ने अपना नामांकन दाखिल कुछ दिन पहले ही कर दिया है.अब कल यशस्विनी सहाय अपना नामांकन दाखिल करेगी.यशस्विनी जुलूस यात्रा निकालकर रांची समाहरणालय जाएगी और अपना पर्चा दाखिल करेंगी। नामांकन जुलूस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद के समर्थक झंडा-बैनर के साथ शामिल होंगे। जुलूस यात्रा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवास से सुबह 7:30 बजे निकलेगी और जुलुस के साथ रांची समाहरणालय जाएगी और अपना पर्चा दाखिल करेंगी।फिर दोपहर 12 बजे मोरहाबादी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here