धनबाद :गोविंदपुर में बड़ी घटना का साजिस करते 3 अपराधियों को पुलिस ने गेस्ट हाउस से किया गिरफ्तार

0
DHANBAD

गिरिडीह में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खालसा होटल के समीप शांति गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर तीन अपराधियों को पिस्टल व गोली के साथ गिरफ्तार किया है.पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गोविंदपुर थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर तीनो अपराधियों को पकड़ा.गिरफ्तार आरोपियों में मो. इमरान, मो. जमशेद व संजीव कुमार शामिल हैं. तीनों गिरिडीह जिले के रहने वाले हैं. तीनों किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.धनबाद सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड में है. बाहर से आने जाने वाले व्यक्तियों के जिले में आने और रुकने पर नजर रखी जा रही है.और उसकी पूरी छान-बिन की जा रही है .गोविंदपुर के गेस्ट हाउस से गिरफ्तार युवकों के बारे में गिरिडीह पुलिस से छानबीन कराई थी , तो पता चला कि इनमें से एक मो. इमरान शातिर अपराधी है. उसके ऊपर संगीन मुकदमों में आरोपी है.फिर पुलिस ने तीनो का इतिहास खंगाल फिर तीनो के खिलाफ कोई न कोई संगीन मुकदमा सामने आया जब जाकर पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here