कोरोना के दौर में शिक्षा की रूप रेखा को स्तिथि के अनुसार बदलना पड़ा था, लगातार बढ़ते संक्रमण से अलग अलग बोर्ड की अलग अलग बदलाव देखने को मिल रही थी उसी तरह CBSE बोर्ड ने भी कुछ बदलाव किए थे, परीक्षाओं को दो टर्म में लिया जा रहा था जिसे अब वापस से बदल कर एक बार मे लेने की खबर सामने आ रही है, जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सीबीएसई की ओर से एसबीई यानी (Single Board Exam) प्रक्रिया पुन: बहाल की जाएगी. कोरोना के कारण बोर्ड ने 2021 में फैसला लिया था कि 2022 की बोर्ड परीक्षाओं को दो भागों में बांटा जायेगा. यह फैसला केवल 2022 के लिए ही था. बोर्ड ने जब पिछले सेशन में दो टर्म की घोषणा की थी, तभी स्पष्ट किया था कि यह बदलाव केवल इस साल (2022 की बोर्ड परीक्षा) के लिए है. कोरोना के कारण बोर्ड ने यह फैसला लिया था. 50-50 प्रतिशत सिलेबस को बांटा गया था.



